बालिका सशक्तिकरण
मीना मंच परिषदीय विद्यालय में बालक-बालिकाओं के शत-प्रतिशत नामांकन और ठहराव को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है | यह मंच बालक-बालिकाओं में जीवन-कौशलों को विकसित करता है | उन्हें अभिव्यक्ति के प्रेरित करता है | उन्हें जीवन की चुनौतियों से लड़ना सिखाकर स्वर्णिम भविष्य का पथ-प्रदर्शित करता है | सुगमकर्ताओं का एक विशाल और समर्पित समूह इस मंच के माध्यम से बच्चों को विभिन्न प्रकरणों पर उन्हें उचित मार्ग-दर्शन और प्रशिक्षण प्रदान करता है | सुगमकर्ताओं की सुविधा के लिए यहाँ पर उनके लिए सभी आवश्यक मोड्यूल, मार्गदर्शिकाएँ, पुस्तिकाएँ, शासनादेश और चलचित्र आदि सभी सामग्री उपलब्ध करायी गयी है


मीना मंच: उद्देश्य
सभी बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उनमें नेतृत्व एवम् सहयोग की भावना का विकास करना |

पॉवर एन्जिल
‘पॉवर एन्जिल’ अपनी बात पूरे आत्मविश्वास के साथ रखती है | मीना मंच’ का नेतृत्व ‘पॉवर एन्जिल’ ही करती है

मीना मंच सुगमकर्ता
मीना मंच की गतिविधियों को संचालित करने के लिए विद्यालय की एक अध्यापिका को सुगमकर्ता के रूप में नामित किया जाता है |
महत्वपूर्ण कार्यक्रम

स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर जेण्डर इक्विटी
कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय और परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लैंगिक समता और समानता के लिए चलाया जा रहा कार्यक्रम

आधा Full
रूढ़िवादी सोच को तोड़ने के कॉमिक बुक्स और चलचित्रों की शृंखला

मिशन शक्ति
मिशन शक्ति भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की एक व्यापक पहल है, जिसकाउद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण करना है,
हमारा उद्देश्य :-
मीना मंच विद्यालयों में बालिकाओं के लिए एक ऐसा मंच है, जो उन्हें अपनी बात खुलकर कहने, आत्मविश्वास बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने का अवसर देता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं का नामांकन और ठहराव सुनिश्चित करना, लैंगिक भेदभाव को दूर करना, जीवन कौशल (Life Skills) विकसित करना, तथा उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाना है। यह मंच स्कूलों में बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करता है |


“ जब तक महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं होगा, तब तक दुनिया के कल्याण की कोई संभावना नहीं है | ”
स्वामी विवेकानन्द
